फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर मंडी में राज्यपाल ने किया अल्प विश्राम

Sun, 25 May 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑर्नर देते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
काशीपुर। राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) जनपद भ्रमण के दौरान कार से दोपहर में काशीपुर मंडी विश्राम गृह पहुंचे। यहां जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने पुष्प गुच्छ देकर राज्यपाल का स्वागत किया। साथ ही राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अल्प विश्राम के बाद राज्यपाल ने करीब सवा तीन बजे काशीपुर से कार के माध्यम से राजभवन नैनीताल के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर एसपी निहारिका तोमर, एडीएम पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, कौस्तुभ मिश्रा, सीएस चौहान, सीओ दीपक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें