काशीपुर। खाद्य संरक्षा एवं औषधी प्रशासन की टीम ने त्योहारों के मद्देनजर 13 मिठाइयों के सैंपल लिए। सोमवार को जिला ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. प्रकाश फुलेरा, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी काशीपुर अपर्णा शाह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जसपुर पवन कुमार व रुद्रपुर की आशा आर्य ने शहर में कई मिष्ठान विक्रेताओं के यहां छापा मारा। इस दौरान टीम ने दूध के दो, पनीर के दो, देशी घी, रसमलाई, बेसन लड्डू, मेवा की बर्फी, मेवा मिल्क, क्रीम बर्फी, पोहा व दाल के कुल 13 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। अपर्णा शाह ने बताया कि दीपावली के दौरान मिलावट खोर सक्रिय हो जाते हैं। टीम ऐसे लोगों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चला रही है।