काशीपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त डॉ. प्रकाश चंद्र फुलारा, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह व रुद्रपुर की खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्य ने शनिवार दोपहर अभियान चलाया। टीम ने सूर्या पुलिस चौकी के पास एक ढाबे से सैंपल लिया। इसके अलावा मुरादाबाद रोड स्थित रिलायंस स्टोर से पोहा, जीरा, चावल व नमक और मोहल्ला विजय नगर स्थित एक मिष्ठान विक्रेता की दुकान से बेसन के लड्डू के नमूने जांच के लिए भेजे गए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी काशीपुर अपर्णा शाह ने बताया कि लगभग पांच दिन नगर क्षेत्र की कई दुकानों से कुट्टू के आटा के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।