जसपुर। उत्तराखंड के एक बच्ची सहित 385 हाजियों के पहले काफिले की रविवार को सऊदी अरब से दिल्ली एयरपोर्ट पर सकुशल वापसी हो गई। उनके इंतजार में बैठे परिजनों ने आगे बढ़कर हाजियों को गले लगाया और मुबारकबाद पेश की।
उत्तराखंड हज कमेटी के चेयरमैन खतीब अहमद ने बताया कि टीम के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर हाजियों का स्वागत किया गया। रविवार को तय समय पर फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट से ही प्रत्येक हाजी को पांच लीटर आबे जम-जम देकर घर के लिए विदा किया गया। एक जुलाई को 382 हाजियों का दूसरा तथा दो जुलाई को 242 हाजियों का तीसरा काफिला दिल्ली आएगा। शेष हाजी अलग-अलग फ्लाइट से सात जुलाई तक वतन पहुंच जाएगें। इस वर्ष दो बच्च्यिों सहित 1043 लोग हज की यात्रा पर गए थे। इनमें 549 पुरुष और 492 महिलाएं शामिल हैं। समिति की टीम में ईओ मोहम्मद मीसम, अब्दुल कादिर, इजहार हुसैन आदि थे।