फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितेश हत्याकांड: परिजनों का धरना जारी, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी व घर पर बुलडोजर चलाने की मांग; पुलिस बल तैनात

Sat, 14 Nov 2026 12:26 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर के जगतपुरा निवासी नितेश जौहरी की हत्या के मामले में मृतक के परिजन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से भी इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
रुद्रपुर में नितेश हत्याकांड पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर के जगतपुरा निवासी 36 वर्षीय नितेश जौहरी की हत्या के मामले में मृतक के परिजन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से भी इनकार कर दिया है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर नितेश जौहरी अपने घायल कर्मचारी कशिश को बचाने के लिए जिला अस्पताल ले गए थे, लेकिन इमरजेंसी गेट पर ही हमलावरों ने उन्हें घेरकर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नितेश की मोबाइल की दुकान से ही पूरे परिवार का गुजारा चलता था। घटना के बाद से घर में मातम पसरा है। पुलिस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है, जबकि परिजन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें