खटीमा/झनकट। क्षेत्र में सोमवार को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। खटीमा और झनकट में सुबह के समय बारिश के बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। साथ ही धान की रोपाई कर रहे किसानों के चेहरे भी खिल उठे। मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि खटीमा में 14 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मंगलवार को भी बारिश की संभावना है। सोमवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा।