रुद्रपुर। गदरपुर और किच्छा विधानसभा क्षेत्र की चार खराब सड़कों की सूरत जल्द बदलने वाली है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड रुद्रपुर ने सीएम घोषणा और राज्य योजना के तहत सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिशासी अभियंता गजेंद्र सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया 21 अक्तूबर से वेबसाइट uktenders.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। राज्य योजना के तहत किच्छा में दो सड़कें ग्राम आनंदपुर से जीएनपी स्कूल तक लिंक मार्ग का प्रीमिक्स कारपेट से पुन: निर्माण होगा। शिमला मल्सा गिरधरपुर रोड से नीलकंठ कॉलोनी तक इंटरलॉकिंग टाइल्स से सड़क बनाई जाएगी। गदरपुर में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत माझराशीला कुलवंतनगर मार्ग से भोला कॉलोनी आर्यनगर मार्ग तक सतह सुधारीकरण और गड़प्पाड़ा ग्राम तक इंटरलॉकिंग टाइल्स व नाली का नव निर्माण किया जाएगा। सभी कार्यों को छह माह में पूरा करना होगा। संवाद