रुद्रपुर। आबकारी विभाग ने ढोरा डैम और रंपुरा क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान 4000 किलो लहन नष्ट कर 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र बिष्ट ने बताया कि शनिवार को टीम ने पहले ढोरा डैम क्षेत्र में दबिश दी जहां जंगल में अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार की जा रही थी। टीम ने मौके पर अवैध दो भट्ठी ध्वस्त की। इस दौरान चार हजार किलो लहन नष्ट किया और करीब 60 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की। इसके बाद टीम ने रंपुरा क्षेत्र में एक घर पर छापा मारकर 50 पाउच कच्ची शराब बरामद की। बरामद शराब की मात्रा लगभग 15 लीटर बताई गई है। वार्ड 24 निवासी मुकेश के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद