फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डंपर ने पहले कार को मारी टक्कर फिर बाइक सवारों को कुचलने की कोशिश

Mon, 17 Jun 2024 03:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दो दिन पहले कार को पीछे से टक्कर मारकर फरार डंपर चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। कार स्वामी का आरोप है कि आरोपी डंपर चालक ने पहले तो उनकी कार को दो बार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया, जब लोगों ने बाइक से पीछा किया तो डंपर चालक ने उन्हें भी कुचलने का प्रयास किया। पुलिस फरार आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

ग्राम महेशपुर निवासी अंकुश शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 जून को शाम करीब सवा सात बजे वह अपनी कार से घर जा रहे थे। आरोप लगाया कि जैसे ही कार लेकर वह फ्लाईओवर पर चढ़े थे कि लाहोरिया ट्रेडर्स के सामने पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। जैसे तैसे वाहन को नियंत्रित किया तो उसके बाद फिर जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद चालक डंपर लेकर गदरपुर की ओर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने बाइक से उसका पीछा किया तो उनकी बाइक को भी टक्कर मारने का प्रयास किया लेकिन वाहन को जाफरपुर के पास पकड़ लिया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें