फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जलभराव होने पर मुख्य चौराहा का नाला खोला

Wed, 01 Jul 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शहर स्थित महाराणा प्रताप चौक पर बीते सोमवार की देर रात बारिश होने से जलभराव हो गया था। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि यहां आरओबी बनने के दौरान नालों को कवर कर दिया गया था जिसके कारण सफाई कार्य बाधित हो गया। हल्की बारिश में ही यहां जलभराव हो जा रहा है। स्थिति को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने मुख्य चौराहे पर चोक नाले को खोलने के लिए जेसीबी मशीन लगवाई। निगम के सेनेट्री इंस्पेक्टर गणेश ध्यानी ने बताया कि नाला खुलवाकर पानी की निकासी कराई जा रही है। इसके अलावा मानपुर रोड स्थित पॉलीटेक्निक के पास गेबिया नाले से जुड़े अन्य नालों की सफाई कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन रोड स्थित मालगोदाम के पास स्थित नाले की भी सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें