काशीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। रविवार की शाम राजकीय प्राथमिक विद्यालय रेलवे टांडा में आयोजित बैठक की अध्यक्षता यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने की। इसमें पेंशनर्स से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर 8वें वेतन की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। एसोसिएशन के सचिव एसएस सिन्हा ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन गोरखपुर और भारत पेंशनर्स समाज के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पेंशनभोगियों के हितों के लिए 8वें वेतन आयोग को 35 सूत्री मांग पत्र सौंपा है। इसमें ओल्ड पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने, 65 वर्ष की आयु के बाद प्रत्येक पांच वर्ष पर अतिरिक्त पेंशन का लाभ दिए जाने, महंगाई के मद्देनजर अंतरिम राहत के रूप में महंगाई की किश्त जारी करने आदि मांगें शामिल हैं। वहां पर संगठन अध्यक्ष एसपी गुप्ता, राजीव पाल, संजय राय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान जुलाई के पांच पेंशनर्स, सुरेश शर्मा, राजकुमार, राजीव पाल, शिवप्रसाद एवं रामेश्वर का जन्मदिन मनाया गया। वहां एससी घोषाल, जेपी यादव, केके शर्मा, रईस अहमद, एमवाई सिद्दीकी, संजय कुमार आदि रहे। संवाद