फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम के समक्ष उठाईं समस्याएं

Sat, 12 Oct 2024 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
देहरादून में सीएम धामी को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। स्रोत अधिवक्ता
विज्ञापन
काशीपुर। बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून जाकर सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिला। उन्होंने चार सूत्री मांग पत्र सीएम को सौंपा। सीएम ने अधिवक्ताओं की मांगों पर विचार करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

देहरादून में सीएम आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिए ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा कि जिले के उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में लगभग 60 फीसदी मामले अकेले काशीपुर के हैं। इन वादों की पैरवी के लिए काशीपुर, जसपुर और बाजपुर के लोगों को भी जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। ऐसे में वादकारियों की सुविधा को देखते हुए उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग काशीपुर में ही स्थापित किया जाए। राजस्व वादों के निस्तारण के लिए सप्ताह में तीन दिन काशीपुर में एडीएम का कैंप लगवाने की व्यवस्था की जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने काशीपुर के वर्तमान एसडीएम परिसर में तहसील, सब रजिस्ट्रार, ट्रेजरी कार्यालय भी स्थापित करने की मांग की। साथ ही कचहरी परिसर में पार्किंग के लिए एक करोड़ की राशि स्वीकृत करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज जोशी एड, अध्यक्ष अवधेश चौबे, उपसचिव सूरज कुमार आदि अधिवक्ता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें