रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी ने एसआईआर को लेकर बैठक की। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के महानगर प्रभारी दीपक राठौड़, जिला प्रभारी मधु सांगुड़ी, विधानसभा प्रभारी वरुण चौधरी और हल्द्वानी ब्लॉक अध्यक्ष सविता गुरुरानी मौजूद रहीं। बैठक में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में महानगर अध्यक्ष ममता रानी, प्रदेश सचिव मोहन खेड़ा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, बीएलए फर्स्ट दिनेश पंत, प्रदेश सचिव परिमल राय आदि मौजूद रहे। ब्यूरो