झनकट। देवरी से सिकलपट्टी तक लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। गड्ढों और टूटे हिस्सों के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी जगदीश सिंह ने बताया कि यह सड़क पिछले दो वर्षों से खराब पड़ी है, लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। उन्होंने बताया कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोग साइकिल, बाइक से यात्रा करते हैं, लेकिन सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि अक्सर टायर पंचर हो जाते हैं और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए।