फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चेयरमैन ने किया दो टाइल्स मार्गों का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते ने मंगलवार को वार्ड नंबर 11 में दो टाइल्स रोड का शिलान्यास किया। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने पालिकाध्यक्ष गित्ते और सभासद जगतजीत सिंह का स्वागत किया। वार्ड नंबर 11 में चेयरमैन गित्ते ने राम सिंह यादव के घर से दीवान सिंह बिष्ट के घर तक 70 मीटर और अचल कोरंगा के घर से रामजनम के घर तक 40 मीटर टाइल्स मार्गों का निर्माण कार्य शुरू कराया। इस दौरान चेयरमैन ने सभासदों से अपने वार्डों में सफाई व्यवस्था सहित अन्य कार्यों पर निगरानी रखने को कहा। वहां राम सिंह यादव, रामपाल, परशुराम, अभय यादव, आभा यादव, माया यादव आदि रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें