बाजपुर। मोहल्ला पहाड़ी कॉलोनी में चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते ने मंगलवार को करीब चार लाख रुपये की लागत से होने वाले 400 मीटर पेयजल लाइन निर्माण का शिलान्यास किया। गित्ते ने कहा कि बाजपुर शहर के हर घर तक पेयजल पहुंचाने के लिए लाइन बिछवाई जा रही है। इसी संकल्प के साथ कार्य किया जा रहा है। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने चेयरमैन गित्ते और वार्ड सभासद जगतजीत सिंह का स्वागत किया। वहां जल संस्थान के अवर अभियंता हरेंद्र सिंह, नत्था सिंह, राम सिंह किरौला, दीपक, गुरचरन सिंह, निर्मल सिंह रंधावा, अमन गुप्ता, रिंकू, विवेक पांडेय आदि रहे।