फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कार सवारों ने बस को रुकवाकर की तोड़फोड़, चालक ने रंगदारी मांगने का लगाया आरोप

Fri, 21 Mar 2025 04:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

एक निजी बस चालक ने दबंगों पर बस रुकवाकर तोड़फोड़ करने के साथ ही 27 हजार रुपये की नकदी लूटने का आरोप लगाया। उसने कहा कि आरोपी सड़क पर बस चलाने की एवज में एक लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में एक निजी बस चालक ने दबंगों पर बस रुकवाकर तोड़फोड़ करने के साथ ही 27 हजार रुपये की नकदी लूटने का आरोप लगाया। उसने कहा कि आरोपी सड़क पर बस चलाने की एवज में एक लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। आरोपियों ने पीलीभीत में भी उनकी फर्म की पांच बसों में तोड़फोड़ की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्राम बहदिया कला थाना मजगई लखीमपुर (यूपी) निवासी विजेंद्र पाल ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें कहा कि वह चौधरी बस सर्विस में चालक है। 19 मार्च की आधी रात को वह फर्म की बस (यूके08पीए1877) को लेकर काशीपुर रोड पर जा रहा था। ग्राम भगवानपुर के पास दो कार पर सवार दबंगों ने ओवरटेक कर बस को रुकवा लिया।

इसके बाद आरोपियों ने तमंचा दिखाकर उसे बस से उतारा और मारपीट की। आरोपियों ने बस के सारे शीशे तोड़ दिए। इसके बाद सवारियों के टिकट के 19 हजार रुपये और उसके 8200 रुपये छीन लिए थे।

कहा कि आरोपी मेरठ के पास गढ़ के रहने वाले हैं। ये लोग सड़क पर बस चलाने की एवज में एक लाख रुपये रंगदारी मांग रहे हैं। कहा कि 19 मार्च को आरोपियों ने पीलीभीत में उनकी फर्म की पांच बसों में तोड़फोड़ की है। संबंधित थाने में इसका केस दर्ज है। उन्होंने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें