फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शारदा नहर में कूदी महिला का शव छठे दिन मिला

Sat, 03 Jan 2026 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। शारदा नहर में छलांग लगाने वाली महिला का शव छठे दिन लोहियाहेड पावर के पास जाली में अटका मिला।
विज्ञापन

विगत रविवार को चकरपुर निवासी गीता देवी (43) पत्नी लक्ष्मण सिंह सुबह करीब 10 बजे घर से 14 वर्षीय पुत्री के साथ लालकोठी की ओर पैदल गई थी। आसपास के लोगों का कहना था कि लालकोठी के पास अचानक महिला ने शारदा नहर में कूद लगा दी। महिला की पुत्री ने उसे रोकने का प्रयास भी किया था। झनकईया थाना पुलिस, लोहियाहेड चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम महिला की तलाश में शारदा नहर में लगातार सर्च अभियान चला रही थी। शुक्रवार सुबह लोहियाहेड में पावर हाउस के पास जाली में महिला का शव अटका मिला। झनकईया थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें