फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatima: हरदोई के सोनू का था शारदा नहर में मिला शव, बस में श्रद्धालुओं को लेकर आया युवक दो अप्रैल को डूबा था

Mon, 07 Apr 2025 09:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

लोहियोहड में शारदा नहर में रविवार को मिला शव यूपी के हरदोई जिले के काशीराम कॉलोनी के रहने वाले सोनू का था। वह दो अप्रैल को बनबसा (चंपावत) में शारदा नहर में डूब गया था। सोमवार को खटीमा पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन
सोनू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

खटीमा के लोहियोहड में शारदा नहर में रविवार को मिला शव यूपी के हरदोई जिले के काशीराम कॉलोनी के रहने वाले सोनू का था। वह दो अप्रैल को बनबसा (चंपावत) में शारदा नहर में डूब गया था। सोमवार को खटीमा पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।

काशीराम कॉलाेनी हरदोई (यूपी) निवासी सोनू (26) पुत्र श्रीराम बस में क्लीनर था। 31 मार्च को वह बस में श्रद्धालुओं को लेकर टनकपुर (चंपावत) आया था। दो अप्रैल को वह बनबसा में शारदा नहर में डूब गया। रविवार को उसका शव लोहियाहेड से होकर गुजर रही शारदा नहर की जाली में फंसा मिला। शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।

झनकईया थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि रविवार को खटीमा पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने बताया कि सोनू छह बहनों में अकेला भाई था। उसका विवाह नहीं हुआ था। पिता का पूर्व में निधन हो चुका है। पुत्र की मौत की सूचना पाकर मां ऊषा देवी कई बार बेहोश हुई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें