फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आज मंदिरों में धूमधाम से मनाया जाएगा कृष्ण जन्मोत्सव

Fri, 04 Sep 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए मंदिर सज चुके हैं। आज धूमधाम से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जाएगी। गंगे बाबा मंदिर के महंत लखनदास महाराज ने बताया मंदिर परिसर में बाबा अमरनाथ जी की गुफा श्रद्धालुओं के आकषर्ण का केंद्र रहेगी। शहर के मोहल्ला किला स्थित श्रीबाला जी मंदिर, गायत्री देवी, मां मनसा देवी, श्री नागनाथ, मां बाल सुंदरी देवी, बड़े हनुमान, चामुंडा देवी, मां शीतला देवीसमेत अन्य मंदिरों को आकषर्ण रूप दिया गया है। रेणुका माता मंदिर मनोकामना ओंकारेश्वर धाम के अध्यक्ष पंडित मोहन प्रसाद जगूड़ी शास्त्री ने बताया कृष्ण जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है। रोहिणी नक्षत्र में ही लड्डू गोपाल का जन्म भी हुआ था। 15 साल बाद इस बार जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का यह संयोग बन रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें