काशीपुर। प्रशासन की टीम ने दो दिनों में काशीपुर के अंतर्गत आने वाले छह सीड प्लांट्स का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी मंडी समिति सचिव, बीज प्रमाणीकरण अधिकारी, मंडी समिति के निरीक्षकों एवं आरएफसी के विपणन निरीक्षक की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान कुलवंत राइस एंड सीड्स, शंकर सीड्स, पैगिया सीड्स, हिमालयन सीड्स, निरंकार सीड्स व आरएस सीड्स पर टीम पहुंची। उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि टीम ने सीड प्लांटों पर गेहूं के स्टॉक एवं रिकॉर्ड की जांच की। गेहूं का स्टॉक रिकॉर्ड के अनुसार मिला और गेहूं के असंसाधित बीजों के रखरखाव की व्यवस्था अच्छी पाई गई है।