फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण की जद में आए धार्मिक स्थलों को हटाने में प्रशासन के छूट रहे पसीने

विज्ञापन
खटीमा में अतिक्रमण की जद में आए धार्मिक स्थल का अतिक्रमण तुड़वाते तहसीलदार यूसुफ अली - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
खटीमा। न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण की जद वाले धार्मिक स्थलों को हटाने में प्रशासन के पसीने छूटने लगे हैं। विकासखंड क्षेत्र खटीमा के ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित अतिक्रमण की जद वाले धार्मिक स्थलों को तो स्थानीय प्रशासन ढहा चुका है। लेकिन नगर क्षेत्र के अंतर्गत चिन्हित अतिक्रमण की जद वाले धार्मिक स्थलों को हटाने एवं खाली कराने म़े पसीना छूटने लगा है। तहसीलदार यूसुफ अली ने टीम के साथ मेलाघाट रोड, पकडिया एवं बंगाली कॉलोनी मार्ग के विवाद का मौके पर निस्तारण कराया। इस दौरान डूब क्षेत्रों पर भी कार्रवाई जारी है। तहसीलदार अली ने बताया कि नगर के धार्मिक स्थल का अतिक्रमण दो दिन में हटा लिया जाएगा। इसके लिए व्यापार मंडल सहित धार्मिक स्थल कमेटी से जुड़े लोगों ने कुछ समय और मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें