फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: श्री बालाजी महाराज की 34वीं भव्य शोभायात्रा निकाली

Tue, 01 Sep 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में श्री बालाजी शोभायात्रा में शामिल श्री बालाजी दरबार
विज्ञापन
काशीपुर। श्री बालाजी महाराज की 34वीं भव्य शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। मंगलवार को श्री बालाजी दरबार सेवक समिति ने शाम चार बजे शोभायात्रा का शुभारंभ किया। मोहल्ला किला से शुरू होकर यात्रा पुरानी सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, महाराणा प्रताप चौक, रामनगर रोड, चीमा चौराहा से कोर्ट रोड होते हुए जसपुर खुर्द स्थित श्री बालाजी मुक्ति धाम मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की सुंदर झांकियों के अलावा नृत्य करते कलाकार चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के जयकारों से माहौल को भक्तिमय बनाया। इस मौके पर मेयर दीपक बाली, सीमा चौहान, मनोज सेठी, अनिल चावला, जितिन अरोरा, अजय अरोरा, अनिल वर्मा, सिकंदर सैनी, दिनेश सैनी, प्रेम चोपड़ा, पुरुषोत्तम वर्मा, हरिओम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें