फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कड़ी सुरक्षा के बीच रुद्रपुर कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचा आतंकी जग्गा, दिल्ली से लाए थे रिमांड पर

Tue, 11 Apr 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)

सार

मार्च 2022 में पेरोल से फरार हुए आतंकी जग्गा को एक साल बाद तीन मार्च को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर सितारगंज जेल लाई थी। पांच मार्च को पुलिस ने उसे 48 घंटे की पीसीआर पर लेकर पेरोल से भागने वाले मामले की पूछताछ की।
विज्ञापन
रुद्रपुर के जिला न्यायालय परिसर में पेशी के लिए पहुंचा आतंकी जग्गा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सेंट्रल जेल से ट्रांजिट रिमांड पर सितारगंज जेल लाए गए आतंकी जग्गा को हत्या के एक मामले में कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी के लिए जिला न्यायालय लाया गया। पेशी के बाद उसे सितारगंज जेल के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


मार्च 2022 में पेरोल से फरार हुए आतंकी जग्गा को एक साल बाद तीन मार्च को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर सितारगंज जेल लाई थी। पांच मार्च को पुलिस ने उसे 48 घंटे की पीसीआर पर लेकर पेरोल से भागने वाले मामले की पूछताछ की। इस दौरान पेरोल से भगाने में उसके दो मददगार साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। भगाने में तीन अन्य साथियों को नाम भी सामने आया था। जिनकी भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।

Dehradun: दिन दहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने स्कूल संचालक के घर की लूट, गहने और रुपये लेकर हुए फरार
विज्ञापन


शुक्रवार को पीसीआर समय समाप्त होने के बाद पुलिस ने वापस उसे सितारगंज सेंट्रल भेज दिया था। सोमवार को पेरोल से फरार होने के मामले की पेशी में पुलिस उसे जिला न्यायालय ले कर आई,जहां पेशी होने के बाद उसे वापस सितारगंज जेल ले जाया गया।
विज्ञापन


इधर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि उस पर वर्ष 2018 में एक टैक्सी चालक की हत्या का आरोप लगा था। पिछले लंबे समय से वह उस मामले की पेशी में हाजिर नहीं हुआ। जबकि कई बार न्यायालय की तरफ से वारंट जारी हुआ था। एसपी सिटी का कहना है कि अब वह सितारगंज जेल में है और इस बात से न्यायालय को अवगत कराया जाएग ताकि वह हत्या के मामले की पेशी में हाजिर हो सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें