फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हवा में उड़े टैंट, फिर संभाले

Fri, 19 Apr 2024 04:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर बिगवाड़ा मंडी में पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन



रुद्रपुर। जिला निर्वाचन विभाग की तरफ से महिलाओं के सखी बूथों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। इन बूथों पर टैंट लगाए गए हैं लेकिन बृहस्पतिवार को चलीं हवाओं से टैंट धराशायी हो गए। कई बूथों में तो टैंट उड़ गए। इससे जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध को फिर से इन बूथों की सजावट करानी पड़ी।

बिगवाड़ा मंडी में भी तेज हवाओं से काउंटरों पर व्यवस्था भी चरमराने लगीं। हवा चलने की वजह से कई विधानसभा के काउंटरों के आगे लगे टैंट गिरने लगे। हालांकि, टैंट प्रभारी ने मौके पर ही उन्हें सही कराया। गर्मी बढ़ने से पेयजल टैंकरों की टोटी पर दिन भर कर्मचारी अपने गला तर करते दिखे। संवाद
विज्ञापन







एक कार्मिक को पड़ा दौरा तो दूसरे के पैर पर गिरा लोहे का पाइप



रुद्रपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बगवाड़ा मंडी में पोलिंग पार्टियों के लिए गेट पर ही डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों का स्टॉल लगाया गया था। इसमें सुबह से दोपहर दो बजे तक किच्छा के एसएमओ डॉ. सीएस टोलिया, फार्मासिस्ट जगदीप राणा, 108 के फार्मासिस्ट अजय पाल, वार्ड ब्वाय भूपाल और जिला अस्पताल के आरबीएसके की टीम तैनात रही। सुबह करीब नौ किच्छा के पर्यावरण मित्र अरुण कुमार को विधानसभा के काउंटर पर दौरा पड़ गया। इस पर स्वास्थ्य टीम ने प्राथमिक इलाज कर उन्हें जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। दोपहर करीब 12 बजे किच्छा विधानसभा के काउंटर परिसर में टैंट उड़ा ताे उसमें लगा लोहे का पाइप मतदान अधिकारी प्रथम उदयभान सिंह के पैर पर आ गिरा। इससे उनका जूता फट गया और पैर में पंजे चोट लगी। इस पर टीम ने उन्हें भी जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया। एसएमओ डॉ. टोलिया ने बताया कि सर्वाइकल दर्द से पीड़ित कर्मचारी का इलाज किया गया। अब तक करीब 50 से अधिक दस्त, पेट दर्द, सर्दी, जुकाम, बीपी व शुगर से ग्रसित कर्मचारियों का इलाज किया गया है।संवाद






पोलिंग पार्टियों के वाहन तय रूट से रवाना, लोकेशन जांची
रुद्रपुर। जीपीएस युक्त वाहनों और पीडीएमएस एप से लैस मतदान पार्टियां तय रूट से मतदेय स्थलों के लिए रवाना हुईं। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक गगनदीप सिंह बरार, व्यय प्रेक्षक टी शंकर व जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने मंडी परिसर में स्थापित जीपीएस व पीडीएमएस कंट्रोल रूम से रवाना पार्टियों व उनके वाहनों की लोकेशन पर नजर रखी। कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान वीसी प्राधिकरण अभिषेक रूहेला, नोडल पीडीएमएस शिप्रा पांडे ने बताया कि सभी मतदान पार्टियों के पीठासीन अधिकारियों के मोबाइल पर पीडीएमएस एप डाउनलोड करा दिए गए हैं। इससे मतदान पार्टियां अपने मतदान बूथ पर पहुंचने के साथ ही मतदान के दिन मॉकपोल कराने, मतदान प्रारंभ होने व प्रत्येक दो घंटे में मतदान की सूचना देंगे। मतदान पार्टियों को मतदेय स्थल तक लाने-ले जाने वाले वाहनों में जीपीएस लगाया गया है। इनको कंट्रोल रूम से ट्रेस किया जाता है।
विज्ञापन







कंट्रोल रूम से ली जा रही बूथों पर पल-पल की खबर



रुद्रपुर। कलक्ट्रेट के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार से वेबकास्टिंग बूथों का कंट्रोल रूम संचालित हो रहा है। बृहस्पतिवार को कंट्रोल रूम पर तैनात कर्मचारी जिले के सभी वेबकास्टिंग बूथों पर पल-पल की खबर लेते रहे। मतदान होने तक इन बूथों की निगरानी चलती रहेगी।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें