गदरपुर। पालिका कार्यालय में ई-रिक्शा संचालन, मछली तालाब और दैनिक तहबाजारी के ठेकों की बोली संपन्न कराई गई। शनिवार को पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर और ईओ संजीव मेहरोत्रा की मौजूदगी में गठित समिति की देखरेख में बोलियां कराई गईं। ई-रिक्शा संचालन का ठेका 37 हजार रुपये में वार्ड नंबर छह निवासी पवन कुमार के नाम पर छूटा। दैनिक तहबाजारी का ठेका 4.64 लाख रुपये में जंगशेर और साप्ताहिक बुध बाजार का ठेका छह लाख 38 हजार रुपये में वार्ड नंबर चार निवासी राकेश कुमार के नाम पर छूटा। मछली तालाब का ठेका 52 हजार रुपये में वार्ड नंबर पांच निवासी राजू डिसूजा के नाम पर गया। ईओ संजीव मल्होत्रा ने बताया ठेके की धनराशि में जीएसटी अलग रहेगी। इस दौरान परमजीत सिंह, मुकेश चावला, सचिन गुप्ता, मोबीन अली, रमन छाबड़ा, मुकेश भंडारी, बिजेंद्र कुमार आदि थे। संवाद