सुल्तानपुर पट्टी। हरिद्वार से गंगाजल भरकर जा रहे कांवड़ियों के पुख्ता इंतजाम को लेकर शिव भक्त भंडारे, स्नान, डीजे आदि की सेवा में लगे हुए हैं। हरिद्वार से जल भरकर कांवड़ियों का जत्था पीलीभीत, खटीमा, सितारगंज, किच्छा आदि स्थानों से नगर में आ रहा है। कोसी नदी में कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए शिव भक्तों ने अस्थायी लकड़ी का पुल तैयार किया है। शिव भक्त मुकेश सैनी ने बताया कि कावड़ियों के लिए कोसी नदी में हर साल अस्थायी लकड़ी का पुल बनाया जाता है। इस दौरान महेश सैनी, धर्मेंद्र सैनी, संजीव, बबलू, सतपाल, कुलदीप, राजकुमार आदि ने कांवड़ियों का स्वागत किया।