रुद्रपुर। जिला अस्पताल में मरीजों के लिए टेली मेडिसिन सुविधा (ई-संजीवनी) देने की तैयारी शुरू की जा रही है। इसके तहत मरीजों को ऑनलाइन स्वास्थ्य सलाह व देेखभाल को लेकर जानकारी जाएगी। सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि इसका उदेश्य डिजिटल माध्यम से मरीजों को जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं देना है। इसको लेकर जल्द ही डॉक्टरों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। मरीजों को ऑनलाइन स्वास्थ्य सलाह के हमेशा डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। सीएमओ ने कहा कि टेली मेडिसिन सुविधा को लेकर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से वार्ता भी करेंगे। संवाद