खटीमा के आश्रम पद्धति स्कूल के पीछे सरकारी भूमि में बन रहे निर्माण का निरीक्षण करते तहसीदार यूसु?
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। राजकीय आश्रम पद्घति स्कूल के पीछे सरकारी भूमि पर बनाई जा रही दुकान को तहसीलदार यूसुफ अली ने अतिक्रमण बताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। तहसीलदार ने एटीएस स्कूल के पीछे नाले के पास सरकारी भूमि हो रहे पक्के निर्माण की पैमाइश की। इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक नरेंद्र गहतोड़ी, हल्का पटवारी नवनीत कुमार ने नक्शे के आधार पर निर्माण को सरकारी जमीन पर पाया। इधर, ऐंठा एवं खकरा नाले पर अतिक्रमणकारी स्वयं अपने पक्के निर्माण तोड़ रहे हैं। संवाद