सितारगंज। सितारगंज में तैनात तहसीलदार पूजा शर्मा का नैनीताल जिले के लिए तबादला हो गया है। नैनीताल में तैनात सचिन कुमार को हरिद्वार भेजा गया है। आयुक्त और सचिव राजस्व परिषद चंद्रेश कुमार ने मंगलवार को आदेश जारी किए हैं। तहसीलदार पूजा शर्मा का डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने 16 अप्रैल को तहसीलदार खटीमा के पद पर तबादला किया था। 17 अप्रैल को डीएम ने अपरिहार्य कारणों से आदेश को स्थगित कर दिया था।