फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड को लेकर तहसीलदार ने पालिकाध्यक्ष से किया मंथन, बोले- फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था तो हो

विज्ञापन
खटीमा में पालिकाध्यक्ष सोनी राणा से ट्रंचिंग ग्राउंड को लेकर चर्चा करते तहसीलदार यूसुफ अली - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
खटीमा। नगर पालिका के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड का मामला जी का जंजाल बन चुका है। कूड़ा निस्तारण की जगह तलाशने के बाबत नोडल अधिकारी तहसीलदार यूसुफ अली ने पालिकाध्यक्ष सोनी राणा से गहन मंथन किया। तहसीलदार कार्यालय में हुई बैठक में ट्रंचिंग ग्राउंड की व्यवस्था को लेकर कई बिंदुओं पर वार्ता हुई। बैठक में पुराने एवं नये उन मामलों पर चर्चा हुई जहां भूमि की व्यवस्था संभव है। नोडल अधिकारी तहसीलदार अली ने फिलहाल नगर के कूड़ा निस्तारण हेतु वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश पर चर्चा की। इस दौरान पालिकाध्यक्ष सोनी राणा ने अनेक सुझाव दिए। उन पर कार्रवाई की सहमति बनी है। बैठक में पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, अरूण राणा, प्रभारी सफाई निरीक्षक विजय कुमार, प्रकाश आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें