जसपुर। जिला अधिकारी 24 जून को तहसील दिवस पर आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे। उनके निर्धारित कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसडीएम चतर सिंह चौहान ने बताया कि 17 जून को डीएम की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित होना था लेकिन पंचायत चुनाव की आपत्तियों के कारण कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। मंडी समिति परिसर में होने वाले तहसील दिवस के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को पत्र जारी कर कार्यक्रम में रहने के निर्देश दिए गए हैं।