फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस काशीपुर में सबसे ज्यादा आईं राजस्व विभाग की शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। डीएम युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में मंगलवार को काशीपुर का तहसील दिवस रामलीला मैदान में हुआ। इसमें फरियादियों ने राजस्व, जलभराव, सड़क निर्माण, सिंचाई आदि से संबंधित 109 शिकायतें आईं। इनमें से 32 का मौके पर ही समाधान किया गया। सबसे ज्यादा 51 शिकायतें राजस्व विभाग की आईं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जो भी परेशान व्यक्ति जनसमस्याएं बताए, वह व्यक्ति आपके पास से सुखद अनुभव लेकर जाए। सभी कार्मिकों के मन में लोकसेवा का भाव होना चाहिए। सभी अधिकारी अच्छे लोकसेवक की भावना से कार्य करते हुए जनता के चेहरों पर मुस्कराहट लाने का काम करें। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाला हर आगंतुक संतुष्ट होकर जाए।
डीएम ने कहा कि तहसील दिवस में जिन समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है उन समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों को हस्तांतरित कर सात से 15 दिन में समाधान कराएं। शिकायतकर्ता को भी स्थिति से अवगत कराया जाए।
विज्ञापन

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि सभी अधिकारी सरलीकरण, समाधान, निस्तारण के मंत्र पर कार्य करें। पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सभी अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर विशेष प्रयास करने होंगे। तहसील दिवस में ग्राम्य विकास, मत्स्य, राजस्व, बाल विकास, पंचायतीराज, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, श्रम, उद्यान, सहकारिता आदि विभागों ने स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान मेयर उषा चौधरी, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, सीडीओ आशीष भटगाई, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, तहसीलदार अक्षय भट्ट, डीडीओ तारा ह्यांकी, डीएसओ तेजबल सिंह आदि थे।
तहसील दिवस में नौ शिकायतें दर्ज
बाजपुर। तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में तहसीलदार यूसुफ अली ने जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान खतौनी की नकल, अवैध खनन रोकने, अल्पसंख्यक प्रमाणपत्र जारी करने, प्रधानमंत्री किसान मानधन, पेंशन दिलाने सहित नौ शिकायतें दर्ज हुईं। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। वहां धन सिंह, सुमिती पाल, राजेश पंतौला, प्रेम नैनवाल आदि रहे।
विज्ञापन

काशीपुर में विभागवार दर्ज शिकायतों की संख्या
राजस्व विभाग 51
ऊर्जा निगम 10
नगर निगम 10
समाज कल्याण विभाग 06
बाल विकास विभाग 06
नलकूप विभाग 3
शिक्षा विभाग तीन
वन विभाग दो
कृषि विभाग दो
लोक निर्माण विभाग एक
स्वास्थ्य विभाग एक
पेयजल निगम एक
सिंचाई विभाग दो
पूर्ति विभाग एक
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एक
कुल शिकायतें 109
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें