फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे किशोर की रास्ते में मौत

Tue, 05 Mar 2024 07:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर। साथियों के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार गए किशोर की घर लौटते समय रास्ते में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। बिना पोस्टमार्टम कराए सोमवार को स्थानीय श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
मोहल्ला काजीबाग निवासी हर्षित कुमार (14) पुत्र रवि कुमार मोहल्ले के 17-18 युवाओं के साथ दो मार्च की शाम को कांवड़ लेने हरिद्वार गया था। बताया जाता है कि तीन फरवरी की सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे हर्षित साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुआ। तहेरे भाई अंकुर ने बताया वह लोग दोपहर लगभग दो बजे हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित शनिदेव मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि हर्षित एकाएक गश खाकर गिर पड़ा। आनन-फानन 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस से उसे सरकारी अस्पताल हरिद्वार ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाम लगभग साढ़े सात बजे उसका शव काशीपुर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी तीन बार ला चुका है कांवड़
अंकुर ने बताया हर्षित मोहल्ला लाहौरियान स्थित श्री गीता भवन विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र था। इससे पहले भी वह तीन बार कांवड़ ला चुका है। वह अपने पीछे पिता, माता प्रिया, छोटा भाई आरब और बहन वैष्णवी को रोता-बिलखता छोड़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें