बाजपुर। तीन दिन पहले लापता किशोर यूपी के मुरादाबाद से सकुशल बरामद हुआ। कस्बा इंचार्ज कैलाश चंद नगरकोटी ने बताया कि 12 जुलाई को नगर के मोहल्ला राजीवनगर निवासी अरविंद यादव का 14 वर्षीय बेटा देवांश यादव घर से बाजार जाने की बात कहकर गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। सोमवार देर शाम किशोर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को मिला। सूचना पर उसके मामा गौरव मुरादाबाद पहुंचे। जहां से भांजे देवांश को लेकर आ गए। मंगलवार को किशोर को लेकर मामा सहित अन्य लोग कोतवाली पहुंचे। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने देवांश यादव को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने खुशी जाहिर की।