फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रनसाली रेंज में सागौन का पेड़ काटा, तस्कर फरार

Sat, 18 Jan 2025 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। वनकर्मियों को आता देख तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गए। तस्कर के विरुद्ध वन अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


रनसाली के रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी ने बताया कि शुक्रवार तड़के कैलाश बीट में वन कर्मियों की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें पेड़ गिरने की आवाज सुनाई दी। जब तक वनकर्मी मौके पर पहुंचे, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके पर सागौन का एक सूखा वृक्ष कटा मिला। सुबह छानबीन करने पर जंगल से एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि तस्करों का पता लगाया जा रहा है। बाइक को रेंज कार्यालय में लाकर सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें