फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सरकारी स्कूलों के समय परिवर्तन से शिक्षक नाखुश

Fri, 02 Oct 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शरदकालीन सत्र के तहत सरकारी स्कूलों के समय में परिवर्तन से शिक्षक नाखुश हैं। शिक्षकों ने 15 अक्तूबर तक समय परिवर्तन न करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक एक अक्तूबर से सरकारी स्कूल सुबह 8:45 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे जबकि शिक्षकों की मांग है कि इसे ग्रीष्मकालीन समयानुसार सुबह 7:15 बजे से दोपहर एक बजे तक 15 अक्तूबर तक रखा जाए। शिक्षकों का तर्क है कि अक्तूबर के पहले पखवाड़े में भी तेज धूप और गर्मी पड़ रही है। सुबह 8:45 बजे से स्कूल शुरू होने से दोपहर में छुट्टी के समय बच्चों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजय शंकर कौशिक व जिला मंत्री मनोज कुमार शर्मा ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल को समय परिवर्तन के संबंध में मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए 15 अक्तूबर तक पुराने समय के अनुसार ही स्कूल संचालित किए जाएं। प्रभारी बीईओ डीके साहू ने बताया उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने स्कूल समय परिवर्तन के संबंध में मांग पत्र सौंपा। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें