काशीपुर। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान और विद्यालय सुरक्षा पर आधारित छह दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मुख्य बातें, निपुण भारत मिशन, बुनियादी साक्षरता की समग्रता तथा मौखिक भाषा विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ आरएस नेगी और नोडल अधिकारी धीरेंद्र साहू ने किया। प्रशिक्षण में ब्लॉक के 120 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रत्येक शिक्षक को 25 सितंबर 2023 तक प्रशिक्षित दिया जाएगा। वहां अनिल चौहान, श्वेता डाबर, नीरज पंत, राकेश धीमान, अमरीश कुमार, मुकेश, मनीषा, मुनेंद्र आदि थे।
प्रशिक्षण से बेहतर होगा शिक्षकों का कौशल: तरुण
सितारगंज। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत क्षेत्र में शिक्षकों के लिए बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान का खंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। 13 सितंबर तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर का बीईओ तरुण पंत ने शुभारंभ किया। बीईओ ने कहा कि प्रशिक्षण से अध्यापकों को बेहतरीन शिक्षा देने, साक्षरता और संख्या ज्ञान के क्षेत्र में उनका कौशल मजबूत होगा।
प्रशिक्षण बीआरसी सभागार, जीजीआईसी शक्तिफार्म एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिद्धा में आयोजित किया जा रहा है। वहां मुख्य संदर्भ दाता अजय सिंह क्वीरा, मुख्य प्रशिक्षक करूणेश जोशी, अमनप्रीत कौर, रेखा आर्य, संजय सुमन, दिनेश चौहान, हीरा सिंह, अमित कुमार शर्मा आदि थे।
काशीपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथी। संवाद