काशीपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी-2) के विरोध में राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि एलटी संवर्ग के 2014 से पूर्व चयनित और नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनुचित और तर्कहीन बाध्यता थोपी जा रही है। यह केवल प्राथमिक कैडर या कक्षा छह से आठ तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए है। इससे माध्यमिक शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री को फैक्स के माध्यम से पत्र भेजकर शिक्षकों की समस्या का समाधान करने का आग्रह किया है। वहां ब्लॉक अध्यक्ष हेमेंद्र पाल सिंह, ब्लॉक मंत्री अंजना राज, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।