फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार शिक्षक को ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
मृतक शिक्षक का फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। स्कूल से घर लौट रहे बाइक सवार शिक्षक की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मृत्यु हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

रामनगर रोड निवासी राहुल त्यागी (38) पुत्र नौबहार सिंह जिला मुरादाबाद यूपी में ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ग्राम मुकुलपुरी स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। वह मूल रूप से थाना स्योहारा जिला बिजनौर के ग्राम किवाड़ के निवासी थे। बच्चों को पढ़ाने के लिए राहुल व्हाइट हाउस कॉलोनी में सपरिवार रहते थे। वह ड्यूटी करने के बाद मंगलवार शाम छह बजे बाइक से घर लौट रहे थे कि रामनगर रोड पर केला मोड़ के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई जिससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायल शिक्षक को राहगीरों की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां देर रात 11 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी संगीता के अलावा एक पुत्र और पुत्री भी भी शोकाकुल हैं। उनका बेटा कक्षा सात और बेटी कक्षा दस में पढ़ती है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें