फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत, परिवार के चार लोग घायल

Sun, 05 Mar 2023 09:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर (ऊधमसिंह नगर)। हरिद्वार से गंगा स्नान कर परिवार सहित कार से लौट रहे शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनके परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने घायलों को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है। कार और गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से ट्रॉली पलट गई। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर ट्रैक्टर ट्रॉली और कार को हटाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कोटाबाग रामनगर निवासी एक परिवार के 14 सदस्य दो गाड़ियों में शनिवार शाम गंगा स्नान करने हरिद्वार गए थे। रविवार दोपहर बाद गंगा स्नान, पूजा अर्चना कर वापस घर आ रहे थे। एक कार में पांच लोग सवार थे। दूसरी कार में परिवार के नौ सदस्य थे। यह कार आगे जा रही थी। दुर्घटना के समय वह काशीपुर पार कर चुकी थी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भगवंतपुर तिराहे के पास यह कार आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर पलट गई। अपने गांव निवार मंडी से जसपुर आ रहे विधायक आदेश चौहान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एंबुलेंस मंगवाकर चार घायलों को एंबुलेंस से और एक घायल को अपनी कार से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी डॉक्टर घायलों के उपचार में लग गए।
ईएमओ डॉ. नरेश ने घायल भुवन चंद्र बिनवाल (58) को मृत घोषित कर दिया। भुवन चंद्र बिनबाल राजकीय इंटर कॉलेज मोहान रामनगर में शिक्षक थे। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल अंबादत्त बिनवाल (52) पुत्र हरिदत्त, नारायण बिनवाल (72), कृष्णा बिनवाल (60) पुत्र पुरुषोत्तम, निवासी कोटाबाग रामनगर, भास्कर लोहनी (53) निवासी नवाबी रोड हल्द्वानी को हायर सेंटर काशीपुर के लिए रेफर कर दिया। शिक्षक भुवन चंद्र बिनवाल पुत्र उमेश चंद्र बिनवाल निवासी डॉन परेवा कोटाबाग रामनगर के दो बेटे और एक बेटी है। वह 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। कोतवाल पीसी दानू ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इसका चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें