विकासखंड सभागार में चल रहे जलवायु स्मार्ट कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल महिलाएं और अन्य
गदरपुर। विकासखंड सभागार में आयोजित दो दिवसीय जलवायु स्मार्ट कृषि प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। समापन दिवस पर महिलाओं को जैविक खेती के गुर सिखाए गए।ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर की अध्यक्षता में हुए प्रशिक्षण में किशोर सिंह परिहार ने जलवायु स्मार्ट कृषि, पशु चिकित्सक डॉक्टर जितेंद्र कुमार गुप्ता ने विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। विशेषज्ञ दीपचंद जोशी ने शून्य जुताई और न्यूनतम जुताई के बारे में बताया। जैविक खेती के लाभ भी बताए। प्रशिक्षण स्थल पर महिला स्वयं सहायता समूह के बने हस्त निर्मित उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए। प्रोजेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत सीएम पुष्कर सिंह धामी के संबोधन का भी वर्चुअल प्रसारण किया गया। वहां बीडीओ अतिया परवेज, एबीडीओ हेमचंद्र कांडपाल, कुंदन सिंह बिष्ट, शेखावत शाह, राधा रानी, सुनीता रानी, निक्की, ललिता खरवार, वैजयंती कुशवाहा आदि थे। संवाद