फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में 2025 तक 60 प्रतिशत जैविक खेती का लक्ष्य: जोशी

Sat, 25 Feb 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय किसान मेला और कृषि उद्योग प्रदर्शनी शुरू
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

पंतनगर। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 113वां अखिल भारतीय किसान मेला और कृषि उद्योग प्रदर्शनी शनिवार से शुरू हुई। कृषि, कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 34 प्रतिशत जैविक खेती की जाती है। इसे बढ़ाकर वर्ष 2025 तक 60 प्रतिशत करने का लक्ष्य है। राज्य सरकार ने किसान सम्मान निधि के लिए 200 करोड़ रुपये और मिलेट वर्ष 2023 के लिए 73 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।



गांधी हाल में आयोजित मुख्य समारोह में कृषि मंत्री ने कहा कि पहले हम कोंदो, झिंगोरा आदि मोटे अनाज खाते थे। इसे गरीबों का भोजन कहा जाता था। आज मोटे अनाजों का सेवन करने से मधुमेह जैसी खतरनाक बीमारियों से बचा जा सकता है। उत्तराखंड पहला राज्य है, जहां मडुवे का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। राज्य सरकार की योजना है कि पांच किग्रा मुफ्त राशन के साथ एक किग्रा मंडुवा भी दिया जाए।
विज्ञापन


कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि विश्वविद्यालय अब तक अनाज की 330 प्रजातियों का विकास कर चुका हैं। यहां से 52 हजार विद्यार्थी उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। विवि ने लगभग 1.50 करोड़ किसानों को विभिन्न तकनीकें मुहैया कराई हैं। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मेले में 350 से अधिक स्टाल लगे हैं। कार्यक्रम में पूर्व निदेशक संचार एवं प्राध्यापक प्रसार शिक्षा डॉ. एसके बंसल को उनके 35 वर्षों के प्रसार व संचार कार्यों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, प्रबंध परिषद के सदस्य विशाल राणा, कृषि निदेशक गौरी शंकर, पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत, अपर कृषि निदेशक केसी पाठक, निदेशक शोध डॉ. एएस नैन सहित अनेक मौजूद रहे।



इंसेट:
मेले में नौ प्रगतिशील किसान सम्मानित



पंतनगर। खेती में अभिनव प्रयोग करने के लिए विभिन्न जनपदों से चुने गए नौ प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया। इनमें राकेश चंद्र उपाध्याय, ग्राम बुंगा फर्त्याल बिषंग लोहाघाट चंपावत, मंजू देवी ग्राम अत्मलपुर बौंगला बहादराबाद हरिद्वार, ललित उपाध्याय ग्राम बचकोट कनालीछीना पिथौरागढ़, प्रद्युमन सिंह बिष्ट ग्राम ल्वाणी देवाल चमोली, गरिमा मिश्रा ग्राम बिजुनिया हल्दु कोटाबाग नैनीताल, सीता भट्ट ग्राम छरबा सहसपुर देहरादून, कमल सिंह कैड़ा ग्राम-बयाला खालसा सोमेश्वर ताकुला अल्मोड़ा, सुखदेव सिंह ग्राम नरखेड़ा बाजपुर ऊधमसिंहनगर और बीना देवी ग्राम जामू ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग शामिल हैं।। संवाद

इंसेट:


विवि के पूर्व छात्र को 4 ए सम्मान

पंतनगर। विवि के पूर्व छात्रों को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए एल्युमिनाई एल्मामेटर एडवांसमेंट एसोसिएशन (4ए) की ओर से सम्मानित किया जाता है। इस बार प्रौद्योगिक महाविद्यालय के 1974 बैच के छात्र रहे और कनाडा के मनिटोबा विवि में वैज्ञानिक डॉ. दिग्वीर सिंह जायस को सम्मानित किया गया। उनका कनाडा के लैथ्रीज विवि के 7वें अध्यक्ष और कुलपति के लिए चयन हो चुका हैं। डॉ. जायस ने कहा कि इस सम्मान को पाकर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन 4ए के सचिव और मुख्य समन्वयक डॉ. जेपी जायसवाल ने किया। संवाद
विज्ञापन




कुलपति और पूर्व विधायक में नोकझोंक

पंतनगर। मेले के शुभारंभ के बाद कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, कृषि मंत्री सहित सभी अतिथियों को विभिन्न तकनीकों पर लगाए गए स्टालों का पैदल भ्रमण कराया। एक पूर्व विधायक ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने कृषि मंत्री को हो रही देरी होने का हवाला देते हुए कुलपति से जिप्सी के बारे में पूछा। यह तर्क भी दिया कि पूर्व में मुख्य अतिथि को खुली जिप्सी में भ्रमण कराने का प्रचलन रहा है। इस पर कुलपति ने विधायक से कहा कि अतिथियों को पैदल ही मेला भ्रमण कराया जाता रहा है। पूर्व विधायक को कुलपति की भाषा नागवार गुजरी। उन्होंने इसका प्रतिरोध करते हुए जिप्सी पर मेला भ्रमण कराने की फोटो भी दिखाई। इसके बाद इस मामले को गांधी हाल में समारोह के दौरान भी उठाया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें