रुद्रपुर। एसबीएस कॉलेज में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में तरन्नुम प्रथम, करमन कौर द्वितीय व आरती तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में सोफिया प्रथम, अफसा द्वितीय व तरन्नुम तृतीय स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी में पूजा विश्वास पहले, करमन कौर दूसरे और नैनीका सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह निबंध प्रतियोगिता में निकिता पहले, तरन्नुम दूसरे व अंशिका तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अवधेश नारायण सिंह, विभाग प्रभारी डॉ. शैलजा जोशी, प्रो. दीपा वर्मा, प्रो. अनीता चौरसिया, डॉ. राघवेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद