केलाखेड़ा में पलटा शीरे से भरा टैंकर।
- फोटो : BAZPUR
केलाखेड़ा। रुद्रपुर-काशीपुर हाइवे पर शीरे से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गया। इस दौरान चालक ने कूदकर जान बचाई। टैंकर में भरा शीरा बिखर गया। वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक चोटिल हो गया। आरोप है कि शीरे से भरा टैंकर काशीपुर की ओर जा रहा था। हाईवे पर गांव माधोगंज फार्म के समीप टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गया। हादसे में चालक ने कूदकर बमुश्किल जान बचाई। इधर, शुक्रवार देर शाम गांव बन्नाखेड़ा में इटव्वा मार्ग पर बैलगाड़ी और ई रिक्शा की भिड़ंत हो गई। जिसमें ई रिक्शा सड़क पर पलट गया। रिक्शा चालक कूदकर फरार हो गया। खबर मिलते ही आसपास के लोग मौकेे पर पहुंचे। ग्रामीणों ने रिक्शा को एक साइड में खड़ा कर दिया। शनिवार सुबह चालक रिक्शे को आकर ले गया।