फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिक्सड मार्शल आर्ट की प्रतियोगिता में तनिष्का ने जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
जसपुर में प्रतियोगिता विजेता खिलाड़ी। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। मिक्सड मार्शल आर्ट की प्रतियोगिता में नगर की खिलाड़ी तनिष्का चौहान ने गोल्ड मेडल जीता है। मुख्य कोच मुकेश यादव ने बताया कि 29 जुलाई से 31 जुलाई तक दशरथपुरी सेक्टर-1 दिल्ली में दिल्ली ओपन एमेच्योर मिक्सड मार्शल आर्ट नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता मिक्सड मार्शल आर्ट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष शरीफ बापू के नेतृत्व में आयोजित की गई। इसमें नगर क्षेत्र से यूथ वर्ग में तनिष्का चौहान ने गोल्ड मेडल, सीनियर वर्ग में बैंटम वेट में खुशबू ने रजत पदक व भावना ने कांस्य पदक, लाइट वेट में मनदीप कौर ने रजत पदक प्राप्त किया। यह खेल रिंग के अंदर खेला जाता है और यह एक ओपन फाइट की तरह होता है।
पदक प्राप्त करने पर मुख्य कोच यादव ने खिलाड़ियों को बधाई दी। वहीं नगर में पहुंचने पर अभिभावकों व क्षेत्रीय विधायक आदेश सिंह चौहान, गजेंद्र चौहान, आदित्य गहलोत, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. आशु सिंघल, संदीप चौहान, निशित पवार, संजू चौधरी, रेखा राजपूत, रूबी अंजूम आदि ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें