काशीपुर। ग्राम मलधन चौड़ में चीनी मिल की ओर से कृषक चरण सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान गन्ना विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी निलेश कुमार ने बताया कि बारिश के समय में प्रत्येक कृषक को अपने खेत का विशिष्ट ध्यान रखना चाहिए। गन्ने के वृद्धि के समय ऊपर के पत्तियों पर एक दूसरे से उलझना, पत्तियों का रंग पीला होते हुए सिकुड़ते जाना जैसे लक्षण पोका बोइंग बीमारी के हैं। यह एक फफूंद जनित रोग है। इसके लिए कार्बेन्डाजिम दवाई का उचित मात्रा में छिड़काव करने से इस बीमारी को दूर किया जा सकता है। गोष्ठी में मुख्य गन्ना अधिकारी राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।