फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मंडी से फलों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे

Thu, 06 Jun 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया सब्जी और फल मंडी का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

काशीपुर। काशीपुर सब्जी और फल मंडी का खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा औचक निरीक्षण अभिहित अधिकारी व टीम ने किया। इस दौरान टीम ने फलों के नमूने लेकर जांच के लिए रुड़की भेजे। बृहस्पतिवार को काशीपुर मंडी एवं सब्जी मार्केट में टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने विभिन्न विक्रेताओं और आढ़तियों से आम, केले, तरबूज, पपीते के नमूने लेकर जांच के लिए रुड़की के देवांश लैब भेज दिए। टीम ने फलों के विक्रेता और आढ़तियों को फलों को केवल इथेफॉन/इथाइलीन गैस 100 पीपीएम (सांद्रण) का ही प्रयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही एसिटिलीन गैस व कार्बाइड गैस का प्रयोग फलों को पकाने के लिए नहीं करने के सख्त निर्देश भी दिए। इस दौरान निरीक्षण में कुल सात आढ़तियों व 15 फल विक्रेताओं की जांच की गई। अभिहित अधिकारी ने बताया कि इससे पहले 30 व 31 मई को रुद्रपुर सब्जी मंडी एवं सब्जी विक्रेताओं का भी निरीक्षण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यदि फलों को पकाने में कार्बाइड का प्रयोग करते हुए कोई खाद्य कारोबारी पाया जाता है तो उपभोक्ता टोल फ्री नं. 1800 180 4246 पर शिकायत कर सकते हैं। निरीक्षण टीम में अभिहित अधिकारी डॉ. प्रकाश चंद फुलारा, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें