फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्रसव के दौरान हुई बच्चे की मौत के मामले में दी तहरीर

Fri, 05 Dec 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत के मामले में मृतक के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव रतनपुरा निवासी राजपाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी देवकी नौ माह की गर्भवती थी। उसका इलाज बाजपुर के सरकारी अस्पताल में चल रहा था। दो दिसंबर को वह पत्नी को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लेकर गया था, जहां पानी की कमी बताते हुए उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। वह रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पत्नी को लेकर पहुंचा था। वहां डाॅक्टर ने पत्नी की बच्चेदानी फटी बताई थी और बिना अनुमति ऑपरेशन कर बच्चेदानी निकाल दी। पत्नी से मृत बच्चा पैदा होना बताया गया। उसकी पत्नी की हालत गंभीर होने पर अस्पताल स्टाफ ने काशीपुर ले जाने की बात कहकर अस्पताल से निकाल दिया। उसने निजी अस्पताल पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उसकी पत्नी का इलाज मुरादाबाद के एक अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। कोतवाली पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें