फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गोशाला निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर मिठाई बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। ग्राम बरीराई में गोशाला निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना के प्रतिष्ठान पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से ग्राम बरीराई में गोशाला निर्माण के पांच करोड़ 12 लाख 75 हजार रुपये की राशि स्वीकृत करने पर मिठाई बांटी। भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि सीएम धामी ने गदरपुर के लोगों की मांग को पूरा कर दिया है। जल्द ही गोशाला का निर्माण शुरू हो जाएगा। वहां राजकुमार भुडडी, अनिल जेटली, अभिषेक वर्मा, सतीश छाबड़ा, पंकज सेतिया, सुभाष खुराना, परमजीत सिंह पम्मा, अश्वनी कुमार आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें